तीखी मिर्च की तरह तीखी खबर.... 2007 में भूत झोलकिया को गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में दुनिया की सबसे तीखी मिर्च के रूप में शामिल किया गया।
गुरुवार, 9 अगस्त 2012
एक कटाक्ष लेकिन यथार्थ सत्य----पापा ये कांग्रेस क्या है?
एक कटाक्ष लेकिन यथार्थ सत्य
बच्चे ने पूछा कि पापा ये कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी में क्या अंतर है। मैंने कहा बेटे पढ़ाई पर ध्यान दो। अभी तुम्हारी उम्र फालतू बातों की नहीं है। बेटे ने फिर कहा तो टीवी पर अन्ना क्यों चिल्ला रहे हैं कि सबको जागना होगा, आगे आना होगा। मैं बेटे की आदत जानता था। वो मानता नहीं और फिर टेबल याद नहीं करता। मार खाता लेकिन टेबल याद नहीं करता। कर भी लेता तो एक घंटे बाद दिमाग से डिलीट कर देता। मैंने कहा बताऊंगा तो फिर पढ़ाई करोगो। बोला पूरा 20 तक टेबल सुन लेना। मैंने कहा ये गांधी जी के तीन बंदरों की तरह है। एक केवल बोलता ही बोलता है और इतना बोलता है कि तर्क और कुतर्क का अंतर समाप्त हो जाता है। भले ही हिंदू मर रहे हों, लेकिन हमेशा कहेंगे कि हमने दूसरे धर्म के लोगों को काट डाला। उसे भाजपा कहते हैं। अब बताते हैं कि कांग्रेस क्या है? जो चुपचाप गंगा सहित सारी नदियों का पानी डकार जाए और फिर भी ऐसा मुंह बनाए कि प्यासे हैं। दूसरे देशों में घुसपैठ करा दे और कहे कि हमारे देश में आतंकवादी घुस रहे हैं। न तर्क का जबाब देते और न कुतर्क का। बस आपस में गुड़मुड़ होकर अतीत बनते जा रहे हैं। असम दंगों में सैंकड़ों बांग्लादेशियों को मरवा दिया लेकिन मजाल क्या कि एक बार भी मुंह से निकल जाए कि हमने बोडो का समर्थन किया। अब बात करते हैं समाजवादी पाटी की। तो जो एक प्रदेश में बैठ कर पूरे देश में माफियाओं को ताकतवर बना दे और समाज में उनकी तूती बुलवा दे, वो है समाजवादी पार्टी। पूरे देश में कहीं भी, कुछ भी कर दो। समाजवादी पार्टी के राज में आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। इतिहास गवाह है पूरे प्रदेश में इनके पठ्ठे पले हैं। यूपी के गुण्डे भी पूरे देश में शरण लेते हैं और पूरे देश के आतंकी यूपी में ठप्पे से रहते हैं। इसे समझने के लिए मैंने बेटे को अजय देवगन की अपहरण दिखा दी। बेटा बोला तो पापा अब टेबिल याद करके क्या करूंगा। ये तीनों मिल गए तो फिर आपके राम भी नहीं बचा सकेंगे। क्योंकि ये तीनों कहते हैं कि भगवान इनके साथ है। मैंने कहा बेटा पढ़ ले मैं पासपोर्ट बनवा दूंगा तो दूसरे देश में बैठकर अपने देश की सेवा करना। उसने कहा कैसे? मैंने कहा पायलट बनकर। वो खुश हो गया कि इन तीनों पार्टियों से पायलट बनकर बच जाऊंगा। मैं भी अपनी तनख्याय का चेक लगाने बैंक चला गया।
Labels:
bjp. samajvadi parti,
bsp,
congress,
crime,
gundaraj,
mp,
sp,
up,
uttarpradesh
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें